STORYMIRROR

Reena Devi

Romance

4  

Reena Devi

Romance

तुम्हारे आने से

तुम्हारे आने से

1 min
771

तुम्हारे आने से मुझ को,

बरसात सुहानी लगती है।

मिलती हूं जब तुमसे,

मुलाकात रूहानी लगती है।


आकर तेरे आगोश में सर्द हवा भी,

मुझे उबलता पानी लगती है।

मिलती हूं जब तुमसे,

मुलाकात रूहानी लगती है।


जिस्म भले ही, दो बनाए खुदा ने,

पर दिल की तो एक कहानी लगती है।

मिलती हूं जब तुमसे,

मुलाकात रूहानी लगती है।


देखकर संग तुम्हारे, मुझे कहते सभी,

मन तो मीरा सी दीवानी लगती है।

मिलती हूं जब तुमसे,

मुलाकात रूहानी लगती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance