STORYMIRROR

Chanchal Chaturvedi

Romance

3  

Chanchal Chaturvedi

Romance

तुम्हारे आने से पहले

तुम्हारे आने से पहले

1 min
294

पलकों का ख्वाहिशों से रिश्ता

यूं तो पहले से था, मगर इतना

जवां न था तुम्हारे आने से पहले...


ऐसा नहीं कि मैं अधूरी थी, मगर

मैं पूरी भी कहां थी तुम्हारे आने

से पहले...


वक्त के गुजरने की रफ्तार तो

पहले जैसी ही है, बस मुझे ही

लगती है धीमी एक तुम्हारे जाने

के बाद

एक तुम्हारे आने से पहले...


मुस्कुराती तो मैं पहले भी थी,

मगर बिन बात मुस्कुराने की

अदा न थी तुम्हारे आने से पहले...


सांसे तो पहले भी चल रही थी,

पर शायद जीने का हुनर

आता न था तुम्हारे आने से पहले...


ये नया साल तो हर साल आता था,

मगर यूं तो कोई साल नया-नया

नहीं था तुम्हारे आने से पहले..


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance