STORYMIRROR

Abhishek Singh

Romance

3  

Abhishek Singh

Romance

तुम पहलू से फासले तक

तुम पहलू से फासले तक

1 min
417

किससे प्यार का खुलासा कीजे 

आप कही तो हमे मिला कीजे। 


यू तो हम किसी को इतना मानते नहीं 

मगर आप हमसे ऐसे ही रूठा कीजे। 


फ़न तो हम में कोई भी नही है लेकिन

आप इस दिल के मरीज़ के पास रहा कीजे।  


अगर आपको अकेले ही चलना है तो

हमें यूँ ही हर बार प्यार से न नवाज़ा कीजे। 


अब जब हमारे और तुम्हारे दरमियाँ फासले है

तो जाते जाते कम से कम हमे खफ़ा कीजे। 


अब हमने खुद को रखा ही नही इस इश्क़ के काबिल 

जो भी हसीन चेहरे थे जिंदगी में उन्हें भुलाया कीजे। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance