STORYMIRROR

Abhishek Singh

Others

4  

Abhishek Singh

Others

शहर की लड़कियाँ

शहर की लड़कियाँ

1 min
344

जब नशा होती हैं शहर की लड़कियाँ

गुमशुदा होती हैं शहर की लड़कियाँ


देखना देख पाओ अगर खुद को तो

आईना होती हैं शहर की लड़कियाँ


उनकी खातिर जिन्हें जिस्म दिखता हैं बस

जाइका होती हैं शहर की लड़कियाँ


गाँव की तो मिलेना हुई जाती हैं

कफ्क़ा होती हैं शहर की लड़कियाँ


लड़के इमरोज़ होने में साहिर हुए

अमृता होती हैं शहर की लड़कियाँ 



Rate this content
Log in