STORYMIRROR

Dippriya Mishra

Romance

4  

Dippriya Mishra

Romance

तुम कोई ग़ज़ल लगती हो

तुम कोई ग़ज़ल लगती हो

1 min
211

अप्सराओं में भी तो तुम अव्वल लगती हो।

हँसती मुस्कुराती तुम कोई ग़ज़ल लगती हो।


खोया हूँ मैं , प्रेम का तुम जंगल लगती हो,

मन ढूँढ रहा था जिसको वो संदल लगती हो।


मंदिर की मूरत लगती हो निर्मल पावन,

चलती फिरती तुम ताजमहल लगती हो।


गणित का कोई जटिल प्रश्न सा शायद मैं हूँ ,

मुझको समीकरण सा तुम सरल लगती हो।


खुद में उलझा हूँ मैं तो रेशम के धागों सा,

मेरी हर उलझन का तुम हल लगती हो।


 सींचती हो रिश्तों को अपनेपन के अमृत से,

शंकर सी कंठ में रखी तुम भी गरल लगती हो।


मैं भटके मृग का अतृप्त प्यास हूँ और तुम,

बहते झरने का तुम मीठा जल लगती हो।


श्रम के मोती चमकते हैं जब तेरे माथे पर

ओस की बूंदों से भींगी तुम कमल लगती हो।


आवारा बादल सा मैं यूँ ही फिरता मारा मारा,

तू 'दीप' मुझे रब का भेजा फ़ज़ल लगती हो‌।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance