STORYMIRROR

Dippriya Mishra

Romance

4  

Dippriya Mishra

Romance

हीर दीवानी लिखें

हीर दीवानी लिखें

1 min
358

तुझ संग मिल प्रीत की इक कहानी लिखें

तुझको राँझा खुद को हीर दीवानी लिखें


पनाहें आसमां में, चेहरा खिला चाँद का

इन गेसुओं को घटा हम मस्तानी लिखें


खोये से हम-तुम बजे बस सांसों की सरगम

आज मुहब्बत में, दिल की मनमानी लिखें


सुना इश्क में, बेकली उनिंदी तनहाइयाँ है

हम कोई  मिलन की बात  सुहानी लिखें


बड़ा ही खूबसूरत रिश्ता है दिल से दिल का

आ तेरे नाम अपनी ये जिन्दगानी लिखें


इश्क में अश्क तो हों ,मगर हो खुशी के

हँसी का छलके जाम, चेहरा नूरानी लिखें


जलें हों उम्मीदों के हजार "दीप" निगाहों में

जज्बातों  को हम फूल  आसमानी लिखें



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance