STORYMIRROR

संजय कुमार जैन 'पथिक'

Tragedy

3  

संजय कुमार जैन 'पथिक'

Tragedy

तुम हो गोडसे तुम ना गांधी

तुम हो गोडसे तुम ना गांधी

1 min
210

प्यार करो तो तुम हो गांघी

त्याग करो तो तुम हो गांधी

सबके लिये लड़ो तो तुम हो गांधी

अन्याय विरोधी ,तुम हो गांधी

वैर मिटाते,तुम हो गांधी

दुश्मन को भगाते,तुम हो गांधी

सबके प्यारे, तुम हो गांधी

सबके नेता, तुम हो गांधी

ना हो लालच, तुम हो गांधी

अहिंसा पालक, तुम हो गांधी

देश की आंधी,तुम थे गांधी

जान न्योछावर, तुम थे गांधी

जो दंगे कराते, क्या वो गांधी

हिन्दू मुस्लिम करते,क्या वो गांधी

बात बात पे लड़ते,क्या वो गांधी

गोडसे को पूजे,क्या वो गांधी

जात पात की करते क्या वो गांधी

कुर्सी पे मरते क्या वो गांधी

देश बेचते,क्या वो गांधी

आज फ़ोटो खिंचाते, क्या वो गांधी

माला चढ़ाते, क्या वो गांधी

बुत पर गोली,क्या तुम गांधी

तुम हो गोडसे,तुम ना गांधी।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy