STORYMIRROR

संजय कुमार जैन 'पथिक'

Comedy

4  

संजय कुमार जैन 'पथिक'

Comedy

होली जरूर मनाना

होली जरूर मनाना

1 min
401

उतार दिया है माई बेस्ट फ्रेंड ने

मुंह का सारा रंग,

अब किसी पिल्ले को दूध पिलाओ

या खुद ही चढ़ा लो भंग।

भंग जिसके खेत की हो

वो होना चाहिए नसातनी,

नही तो पीकर हो जाएगी

भक्तों चमचो में तनातनी।

कोई दिक्कत हो अगर,

ले लेना पतली डगर।

अब बहुत कम टैरिफ पे

उपलब्ध है अमरीकी शराब,

उसे छक के पियो

और देखो अच्छे दिन के ख्वाब।

गुप्ताइन से फ्री सिलेंडर लेकर

होली की गुझिया बनवाना,

लुगाई के खाते में साढ़े तीन हज़ार आ गए हों,

तो उससे बीबी और साली दोनों को घुमाना।

यमुना में अब मिनरल वाटर बहता है

गंदा मत करना उसे,

नहाने के लिए नाले में जाना,

लेकिन होली जरूर मनाना।

अंग्रेजी स्कूल के हमारे बच्चे

Holy बाइबिल तो जानते हैं,

उन्हें रंग खेलना,गले मिलना भी सिखाना।

रमजान और फागुन साथ साथ हैं,

इसे सभी धर्मों का राष्ट्रीय त्योहार बनाना,

होली जरूर मनाना।

डूब गया शेयर बाजार,

गुझिया पर महंगी की मार,

लेकिन हर्बल रंग लगाना।

होली जरूर मनाना।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy