STORYMIRROR

Sujata Kale

Romance

3  

Sujata Kale

Romance

तुम आना

तुम आना

1 min
230

तुम आना,

वासंती किरणों को ओढ़कर,

सुगन्धित हवाओं में लपेटकर,

तुम आना।


तुम आना,

रिमझिम बूँदों में भीग कर,

कोहरे की श्वेत शाल पहनकर,

तुम आना।


तुम आना,

नंगे पाँव, ओस पर चलकर,

पायल को खनकाकर,

तुम आना।


तुम आना,

केशों को खुला छोड़ कर,

नदियाँ सी बल खाकर,

तुम आना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance