STORYMIRROR

Sujata Kale

Abstract

2  

Sujata Kale

Abstract

तुममें और चाँद में क्या अलगता

तुममें और चाँद में क्या अलगता

1 min
277


छुप जाते हो तुम

जब जरूरत होती है,

बताओ, तुममें और चाँद में

क्या अलगता है?


कभी पूनम बनकर आते हो,

कभी अमावस बन जाते हो।

बताओ, तुममें और चाँद में

क्या अलगता है?


घटते चाँद की तरह

तुम भी घट जाते हो।

जब जी चाहा

तब तुम भी आगे चल

बढ़ते हो।

बताओ, तुममें और चाँद में

क्या अलगता है?


आँखों से बारिश होती है

तुम बादल ही बन जाते हो।

तपिश मन में उबलती हो

तुम भाप बन उड़ जाते हो।

बताओ, तुममें और चाँद में

क्या अलगता है?




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract