STORYMIRROR

Ervivek kumar Maurya

Romance Others

4  

Ervivek kumar Maurya

Romance Others

तुझमें कोई तो कहानी है

तुझमें कोई तो कहानी है

1 min
277

आज जो मेरे पास है

वो तेरी मेहरबानी है

तू जो मेरी खास है

तुझमें कोई तो कहानी है


दिल मेरा खाली था वर्षों से

उसमें बस तू गया आज, कल, परसों से

तेरी तस्वीर तो आँखों में बसानी है

तू जो मेरी खास है

तुझमें कोई तो कहानी है


हाँ, तुझे अपना बनाया है

दिल के हर कोने में तू समाया है

मेरे हर साँसों की तू रवानी है

तू जो मेरी खास है

तुझमें कोई तो कहानी है


वक़्त तू मेरा ,मेरा हमसफ़र बन गया

जिंदगी में मेरी तू ही शामिल हो गया

तेरे होने से खुशनसीब मेरी जिंदगानी है

तू जो मेरी खास है

तुझमें कोई तो कहानी है


आज जो मेरे पास है

वो तेरी मेहरबानी है

तू जो मेरी खास है

तुझमें कोई तो कहानी है



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance