STORYMIRROR

AKSHATA SAGGAM

Romance

4  

AKSHATA SAGGAM

Romance

तुझ को मुझे खोना है...

तुझ को मुझे खोना है...

2 mins
398

तुझको मुझे खोना है या खोकर भी पाना है

मुझको दिल देना है या मेरे दिल को तड़पाना है


तुझको मुझे खोना है या खोकर भी पाना है

दिल को मेरे तड़पाना है या दिल से दिल लगाना है


आंखें देखती हैं राह तेरी तुझे मेरी राह बनना है

या राह से दूर जाना है 

तुझको मुझे खोना है या खोकर भी पाना है


तेरी बातों से होती है खुशी मुझे 

तुझको मुझे खुश करना है या रोते हुए देखना है

तुझको मुझे खोना है या खोकर भी पाना है


पाकर मुझे तुझको अपनी जान बनाना है

मुझको तुझे पाना है और कभी नहीं खोना है

तुझको मुझे खोना है या खोकर भी पाना है


मुश्किल बहुत है सफर मेरा 

तू कुछ भी तो नहीं कह रहा

कह दे अब क्या बाकी है मुझे तेरी खुशी ही काफी है

दिल को ना तड़पा मेरे बस एक बार बता ही दे

तुझको मुझे खोना है या खोकर भी पाना है


जिंदा हूँ तो कह भी दे पता नहीं अब 

कितना वक्त मेरे पास बाकी है

तुझको मुझे खोना है या खोकर भी पाना है


मर भी गए तो क्या गम है मेरे दिल में तो तू ही है

मेरे लिए इतना काफी है के तेरे दिल में हम बाकी है

दिल में तेरे मुझे रहना है बस तेरे ही दिल में रहना है

तुझको मुझे खोना है या खोकर भी पाना है


मुझको तुझे तो पाना है और कभी नहीं खोना है

तेरे ही साथ रहना है सारी उम्र रहना है

मरना है और जीना है बस तेरे ही दिल में रहना है 


तुझको मुझे खोना है या खोकर भी पाना है

तुझको मुझे खोना है या खोकर भी पाना है

मुझको तुझे पाना है और कभी नहीं खोना है...



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance