STORYMIRROR

Anuradha Negi

Action

3  

Anuradha Negi

Action

टूटना अच्छा है

टूटना अच्छा है

1 min
167

जिंदगी के सफर में पाना सब कुछ नहीं है 

कुछ हासिल होना तो कुछ छूटना अच्छा है 

कुछ रास्ते पार कराते हमें समंदर तो 

कुछ सेतु का वहां अब टूटना अच्छा है।

रोज मीठे वचनों से हम दिलों को मनाते हैं 

कुछ सीखेंगे मना लेना कुछ का रूठना अच्छा है 

मुसाफिर हम राहों के आज यहां हैं कल नहीं 

कुछ दिल जुड़ गए यहां कुछ का टूटना अच्छा है।

दाद देते हैं जो वफाओं की अपनी सब जग में 

देखते जाओ उनको भी अभी लूटना अच्छा है 

टूटकर से तो फिर जुड़ना सीखा है हर किसी ने 

मत झुको हर बार गुरूर उनका टूटना अच्छा है।

अरे गिर गए हो तुम अब संभलना सीख लो 

गिरकर आज तुम्हारा फिर उठना अच्छा है 

मैं तो मुसाफिर निकलता भटकती राहों का 

इन राहों का अब यहीं टूटना अच्छा है।

       


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action