STORYMIRROR

chandraprabha kumar

Action Inspirational

4  

chandraprabha kumar

Action Inspirational

सरस्वती का वरदान पुस्तकें

सरस्वती का वरदान पुस्तकें

1 min
233

   

किताबें ज्ञान का सरस भण्डार

वाणी विनायक सम मंगल कर्त्तार ,

अपने समय का इतिहास संजोयें

यथार्थ ज्ञान का परिचय करायें। 


घर बैठे देशाटन करायें

अनुभव नया नया करायें,

शिक्षा का साधन हैं पुस्तकें

सही दिशा दिखायें सही पुस्तकें।


अच्छे उन्नत विचार आते

संगति से अच्छी पुस्तकों की,

गुरु की तरह पथप्रदर्शन करें

प्रेरक शब्दों से प्रेरणा दें। 


पुस्तकों से अच्छा मित्र नहीं

विचलित मन को शान्त करें,

जीवन को नयी दिशा दिखायें

एकाकी जीवन का साथ निभायें। 


सरस्वती का वरदान पुस्तकें

ईश का वाड्.मय वपु पुस्तकें,

हमारे समृद्ध वैदिक साहित्य की

अनमोल विरासत हैं पुस्तकें। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action