STORYMIRROR

Rishab K.

Abstract

4  

Rishab K.

Abstract

ठंड

ठंड

1 min
296


पूरी कायनात

मुर्दाघर की मानिंद

सर्द हो गई है


ज़िंदा होने के अहसास को

जिलाए रखने के लिए

जानलेवा मशक्कतें

करनी पड़ रही हैं


अच्छे दिनों का 

ख़ूबसूरत ख़्वाब दिखाकर

जो ग़ायब हुआ सूरज

दुबारा लौटा ही नहीं


धुंध इतनी बढ़ गई

कि अपनी सूरत भी 

बेगानी लगने लगी है


कुछ भी तो

साफ़ नज़र नहीं आता

न सच 

न झूठ


सड़कों पर

गाड़ियों की हेडलाइटें

मुर्दा आँखों सी मुँद गई हैं


जिनके पास साधन हैं

उनके लिए ठंड मज़ा है

जो अलाव की उम्मीद में

चिताओं पर हाथ सेंक रहे


उनके लिए ज़िंदगी भी

एक सज़ा है


जो काट रहे हैं

बिना यह जाने

कि उनका गुनाह क्या है


कहते हैं कि

ठंड एक मौसम है

जिसे एक रोज़

गुज़र ही जाना है


पर यह

एक रोज़


खैराती कंबलों के

सियाह पुल के नीचे से

ख़ाली पेट कब गुज़रेगा

कोई नहीं जानता।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract