तेरी यादों की बारिश
तेरी यादों की बारिश
बेरंग मौसम को भी रंगीन बना देती है,
तेरी यादों की बारिश जब जब आती है।
एक मीठी सी मुस्कान चेहरे पर छा जाती है,
हो जाता है दिल खुश
और मन भी जवान हो जाता है।
ठंडे ठंडे मौसम मे गुनगुनी धूप सी छा जाती है।
तेरी यादों की बारिश जब जब आती है।
हम भूल जाते है आसपास का समा
तुम्हारे सिवा कोई नहीं दिखता यहा वहां
हमारे दिल को हल्के हल्के से गुदगुदाती है
तुम्हारी यादों की बारिश जब जब आती है
सागर मे चमकते हो मोती जैसे
वैसे चमकते हो मेरी आँखों मे तुम
तुम्हारी हर बाते मेरे कानो मे
मधुर संगीत सा गुनगुनाती है
तुम्हारी यादों की बारिश जब जब मुझे भीगाती है
मेरा दिन हो जाता है खुशनुमा
मेरी रातें महक सी जाती है
तुम्हारी यादों की बारिश जब जब आती है।

