STORYMIRROR

Divyanjli Verma

Others

4  

Divyanjli Verma

Others

भारतीय सभ्यता का आधार हिंदी

भारतीय सभ्यता का आधार हिंदी

1 min
339


हिंदी दिवस कोई त्योहार नही है 

जो बधाइयां दूं सबको

न ये जन्मदिवस है हिंदी का 

जो खाना पीना रखूं और केक काटूं

ये उस भाषा के अस्तित्व की बात है

जिसमे लोरियां गाकर मेरी मां 

मुझे सुलाया करती थी

मैम मुझे कविताएं सुनाया करती थी

जिद पापा से होती थी चीजी लाने की 

तब भी यही भाषा उपयोग में लाया करती थी

मेरे पैदा होने से पहले की है ये भाषा 

जिसमे गीत गाकर 

मेरे आने की खुशी मनाया करती थी।

हिंदी दिवस कोई त्योहार थोड़ी है 

ये उस भाषा के अस्तित्व की बात है

जिससे जुड़ी है भारत की संस्कृति

जिससे भारतीय सभ्यता का होना विकास है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन