STORYMIRROR

Divyanjli Verma

Inspirational

4  

Divyanjli Verma

Inspirational

भोजन खाओ शाकाहार

भोजन खाओ शाकाहार

1 min
272

आज शनि है कल इतवार,

भोजन खाओ शाकाहार।

दाल रोटी सब्जी आचार,

मम्मी दो मुझे सम्पूर्ण आहार।।


गाजर मूली मैं खाऊंगा,

ताकतवर बन जाऊंगा।

बंद करो अब अत्याचार,

भोजन खाओ शाकाहार।।


हरी सब्जी में आयरन खूब,

पीली दाल प्रोटीन का भंडार।।

चावल से कार्बोहाइड्रेट मिले,

गेहूं है ऊर्जा का भंडार।।


आज शनि है कल इतवार,

भोजन खाओ शाकाहार।

कभी नही कमजोरी होगी,

न तुम होगे कभी बीमार।।


कभी कभी करो फलाहार,

खाओ सेब, अंगूर, अनार।।

डॉक्टर को कर दो बाय बाय,

अनार शरीर में खून बढ़ाए।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational