STORYMIRROR

S N Sharma

Romance

4  

S N Sharma

Romance

तेरी यादों की बारिश।

तेरी यादों की बारिश।

1 min
310

मन को शीतलता देती है तेरी यादों की बारिश।

सपनों को महका देती है तेरी यादों की बारिश।


मेरे गीतों को सतरंगी प्यार भरे रंगों में रंग कर।

जन-जन के दिल को भाती तेरी यादों की बारिश।


सुख में दुख में मिलन विरह में साथ चले है ये मेरे।

 मन को भाती तन सहलाती तेरी यादों की बारिश।


रुनझुन पायल श्यामल आंचल नील घटाएं नभ में।

श्यामल धरती हरी बनातीं तेरी यादों की बारिश।


आ भी जाओ इन बाहों में कितने महीने बीत गए।

प्यार हमारा फिर बरसाए अपनी यादों की बारिश।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance