तेरी फुरकत मे
तेरी फुरकत मे
तेरी फुरकत मे दिल
टूट सा गया
तेरा साथ धीरे धीरे
छूट सा गया ।।0।।
बयाबान है यादों का
रास्ता भटका हूं
जहा पर न रुकना था
वही अटका हूं
यादों का कारवां मुझे
लूट सा गया
तेरा साथ धीरे धीरे
छुट सा गया।।1।।
गम ए जिंदगी मुझे
यू न बेजार कर
बहुत थक गया हू
कुछ तो इंतजार कर
भरोसा भी प्यार से
उठ सा गया
तेरा साथ धीरे धीरे
छुट सा गया।।2।।

