STORYMIRROR

Ramashankar Yadav

Romance

3  

Ramashankar Yadav

Romance

तेरी दुनिया से!

तेरी दुनिया से!

1 min
279

तेरी दुनिया से बहुत दूर चले जाएँगे

लाख तड़पोगे कहीं हम नजर ना आएँगे

तेरी दुनिया से बहुत दूर चले जाएँगे।


अश्क बरसे हैं सदा, अब तो इन निगाहों से

फिर ना गुजरेंगे कभी, गुजरे हैं जिन भी राहों से।


इश्क ये कैसा तेरा, लगता है मर ही जाएँगे

तेरी दुनिया से बहुत दूर चले जाएँगे।


ये ना सोचा था कभी, तुम चले जाओगे

देख कर सुबह नयी, तुम बदल जाओगे।


इश्क का गम ये सनम, तनहा ही हम उठाएँगे

तेरी दुनिया से बहुत दूर चले जाएँगे।


लाख तड़पोगे कहीं हम नजर ना आएँगे

तेरी दुनिया से बहुत दूर चले जाएँगे।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance