तेरी आहट....
तेरी आहट....
दिल पर छपी तेरी लिखावट याद करते हैं हम,
तू ना होती हैंं तो तेरी आहट याद करते हैं हम...
हर रात तेरी याद में बिताने को,
तेरी गैरमौजूदगी में तेरी सुगबुगाहट याद करते हैं हम...
गले लगाने को तुझे अगर मन करता है तो,
तकिए को पकड़कर तेरी बनावट याद करते हैं हम...
इस चादर में तेरे स्पर्श को तलाशते,
तेरी छुअन की मिलावट याद करते हैं हम...
हर स्वप्न मे तेरी तेरी आवाज ढूंढते,
इन हवाओं में तेरी फुसफुसाहट याद करते हैं हम...
तेरी यादों में खोए हुए तेरी चाहत याद करते हैं हम,
तू ना होती हैं तो तेरी आहट याद करते हैं हम....
दिल पर छपी तेरी लिखावट याद करते हैं हम,
तू ना होती हैं तो तेरी आहट याद करते हैं हम...