STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance

4  

Sonam Kewat

Romance

तेरा साथ निभाएंगे हम

तेरा साथ निभाएंगे हम

1 min
595

ऐसा लगता है तुमसे दूर जाकर,

बिलकुल भी रह नहीं पाएंगे हम।

तुझे शायद नहीं पता कि,

ये बातें भी कह नहीं पाएंगे हम।


हम उमड़ते जज्बातों को भी,

अपने दिल में क़ैद रखते है।

क्योंकि हमें ऐसा लगता है कि,

सारी बातें वो बिन कहे समझते हैं।


बवंडर क़ैद है कई वर्षों से दिल में,

आखिर जाने कैसे बताएँगे हम।

नहीं जानते कि तुझसे दूर होकर,

आखिर कैसे रह पाएंगे हम।


बड़ी आसानी से तूने कहा कि,

वक्त के साथ संभल जाते हैं सब।

मैं तो समझ गयी हूँ तुझे पर,

तू मुझे समझ पाएगा कब।


तुझे सही लगे अगर तो,

तेरे हाथों में मेरा हाथ दे दे।

सात जन्म तक साथ निभाने वाले,

कुछ वादों में मेरा साथ दे दे।


फिर देखना तुझे धरती पर ही,

एक जन्नत सा जहाँ दिखाएँगे हम।

तुझे नहीं पता कि मरते दम तक,

सिर्फ तेरा साथ निभाएंगे हम।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance