STORYMIRROR

Deepali Mathane

Romance

4  

Deepali Mathane

Romance

तेरा साथ है तो..........

तेरा साथ है तो..........

1 min
178

तेरा साथ है तो छाया खुशी का ख़ूमार है

अहसासों में हर पल प्रेम रस की फ़ुहार है।


     कसमें-वादो से परे तेरे लफ्जों पे ऐतबार है

    मेरी हर दुवा में शामिल तेरा प्यार ही प्यार है।


हसरतों की ख़्वाहिशें किश्तियों पे सवार है

तेरे साथ से दर्द भरा लम्हा भी खुशगवार है।


    मन की बगिया में खिली प्यार की बहार है

     हर अल्फाजों में छिपी बस एक ही पुकार है।


मुकम्मल जहाँ में तेरा साथ ही गुलज़ार है

तेरे साथ से ही रोशन मेरा सारा संसार है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance