STORYMIRROR

तेरा मेरा प्रेम

तेरा मेरा प्रेम

1 min
624


तुम सूरज हो तो तेरी हर किरण हूँ मैं

तुम चाँद हो तो तेरी चांदनी हूँ मैं


तुम दीया हो तो तेरी बाती हूँ मैं

तुम सावन के बादल हो तो बारिश हूँ मैं।


तुम शायर हो तो तेरी कल्पना हूँ मैं

तुम दिल हो तो तेरी हर धड़कन हूँ मैं


तुम आईना हो तो तेरा अक्स हूँ मैं

तुम पूजा हो तो तेरी पुजारिन हूँ मैं


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance