STORYMIRROR

Aditya Neerav

Action Inspirational

3  

Aditya Neerav

Action Inspirational

स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस

1 min
52

यह स्वतंत्रता दिवस 

चाहता है हमसे 

एक सशक्त प्रतिज्ञा

सत्य और निष्ठा की

देश की प्रतिष्ठा की

मूल्यों की, विश्वास की 

राष्ट्रहित हेतु प्रयास की


इस स्वतंत्रता दिवस को 

हम से उम्मीद हैं 

कि हम लड़ेंगे भ्रष्टाचार से 

कमीनों से, गद्दार से

दुश्शासन के अत्याचार से

सांप्रदायिक नरसंहार से


इस स्वतंत्रता दिवस को 

जरूरत है 

अमन की रंग की

भाईचारे के ढंग की

एकता के उमंग की

विकास के तरंग की


यह स्वतंत्रता दिवस में

याद दिलाता है 

नेहरू की, सुभाष की

गांधी के आदर्शवाद की

भगत और आजाद की 

शहादत के जज्बात की


यह स्वतंत्रता दिवस चाहता है 

कि हमें गर्व हो 

तिरंगे की शान में 

राष्ट्र के सम्मान में 

जन-जन के कल्याण में 

भारत भूमि महान में 

तो आइए हम ले शपथ 

आहत हो या खूं से लथपथ 

छोड़ेंगे ना देशभक्ति का पथ

जय हिंद ,जय भारत


    


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action