सुकून
सुकून
इतनी मुश्किल भी नहीं सुकून की तलाश,
यह आसानी से मिल जाताहै,
किसी पेड़ के नीचे एकांत बैठने पर
ढलती हुई सांझ में,
चलती हुई हवा में,
हवा से हिलते हुए पत्तों में ,
शांति.....
जहां कोई न हो
सिर्फ तुम हो
और तुम्हारे अलावा
दूसरा कोई भी ना हो...
कोई हो तो सिर्फ
सुकून।
