साल का पहला त्यौहार
साल का पहला त्यौहार
1 min
248
कड़ी ठंड के मौसम में आता
साल का पहला त्यौहार,
उत्तर में मकर सक्रांति कहलाती
इसे खिचड़ी कहता बिहार।
तमिलनाडु में पोंगल कहते
हिमाचल में कहलाती माघी,
गुजरात का उत्तरायण है ये
असम में बिहू भोगाली।
करके सुबह सवेरे स्नान
खाकर तिल, गुड़ और पकवान,
गरीब और जरूरतमंदों को
करते हैं सब इस दिन दान।
देश के हर हिस्से में मनता
इस त्यौहार की अलग है शान।।
