STORYMIRROR

Mayank Kumar

Romance

3  

Mayank Kumar

Romance

सुकून से

सुकून से

1 min
425

सुकून से रास्ते कट रहे

सुकून से जिंदगी कट रही

बस सुकून यह मुझे की

आपके आने से जिंदगी में

सुकून से सांसे चल रही !


आप आओ सुकून से

मेरे ख़्वाब में

आप आओ सुकून से

मेरी स्मृतियों में


हमारी दास्तां

लिखा जाए सुकून से

आप आओ जिंदगी में मेरी

सुकून से


जब तन्हाई में रोते हम

जैसे लगता तन्हाई में

तड़पती ए जमीं


इस तन्हाई के दर्द को

बादल समझता है बस !


धूप और छांव में

हम ऐसे घिरे

जिंदगी के नाव में

हम ऐसे बैठे

जैसे किनारे की न

कोई आस हो !


कोई शिकवा हो न हमें

कोई शिकायत न हो हमें

हमारी दास्तां ऐसी हो

जिसकी दुनिया मिसाल दे !


आओ जिंदगी को हम

ऐसे जिए

एक नई दास्तां हम लिखें

दुनिया की जहां फ़िक्र न हो

एक दूसरे के हाथों को थाम हम ले !


आइए जिंदगी में सुकून से !



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance