STORYMIRROR

chandraprabha kumar

Action Inspirational

4  

chandraprabha kumar

Action Inspirational

स्ट्राबेरी के खेत

स्ट्राबेरी के खेत

1 min
234

 दूर तक फैली स्ट्राबेरी की मेड़

उस पर नन्हें नन्हें हरे पौधे

उन पर लगीं गुलाबी लाल स्ट्राबेरी

आकर्षक लोभनीय ताजगी। 


बाहर लगा सूचना पट

अपने से जितनी तोड़ो तोड़ लो 

 जितनी खाना चाहे खा लो

 उसकी कोई क़ीमत नहीं देनी। 


पर जो लेकर बाहर जाओगे

उसी की क़ीमत देनी होगी

वहॉं ताजी क्रीम भी है

जो क्रय कर सकते हो। 


मीठी क्रीम के साथ

खट्टी मीठी स्ट्राबेरी 

 और स्वादिष्ट लगती

क्रीम की बिक्री भी खूब होती। 


वह स्ट्राबेरी के विस्तृत खेत 

उनका अपार विस्तार

और रंगों का सौन्दर्य समूह

सहज ही अपनी और आकृष्ट करता। 


विदेशी धरती पर जाकर

पहली बार यह खेत देखे

और इतनी स्ट्राबेरी की फसल

कि तोड़ना सँभालना मुश्किल। 


बर्मिंघम के वे विशाल खेत

सुन्दर सुन्दर स्ट्राब्रेरियों के साथ

 अभी भी दृष्टि में बसे हैं

और एक सुखद अहसास देते हैं। 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action