STORYMIRROR

Preeti Sharma "ASEEM"

Classics

4  

Preeti Sharma "ASEEM"

Classics

सरस्वती वंदना

सरस्वती वंदना

1 min
254

जय नील सरस्वती तारा जय।

जय-जय शारदा माता जय।।


हमें ज्ञान का नित्य प्रकाश करो।

हमारे अंतर में नीत ध्यान भरो।।


जग को तुम ज्ञान देती हो।

बुद्धि का वरदान देती हो।।


अपने साधक पर हाथ धरो।

हमें ज्ञान का नित प्रकाश करो।।


जय नील सरस्वती तारा जय।

जय-जय शारदा माता जय।


शुभ कार्यों का मन में ज्ञान करो।

पावन विचारों का ध्यान भरो।।


मनुजता के हम काम आएं।

सत्य की राह पर हाथ थाम चलो।


जय नील सरस्वती तारा जय।

जय-जय शारदा माता जय।


अज्ञान का दूर अंधकार करो।

भेदभाव का मन से भाव हरो।।


सब तुझे नित ध्यायें मां।

मेरी विनती स्वीकार करो।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics