STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Abstract Inspirational

सपनों के लिए

सपनों के लिए

1 min
341

अपने सपनों के लिए जो ऊंची उड़ान भरते हैं, 

ऊंची उड़ान भरकर सपनों को जो पूरा करते हैं, 


ऊंचाइयों पर चढ़कर अपनी नई पहचान बनाते, 

हर इच्छा को पूरा करने को सपनों में जगते हैं, 


उत्सुकता उसकी सीखने की इच्छा को जगाती

आगे कदम बढ़ाते वह मुश्किलों से नहीं डरते हैं,


जज्बा ऐसा उनमें छू लेते हैं हर उस ऊंचाई को, 

और पंछियों सा उड़कर नीले गगन को छू लेते हैं ,


सपने, मेहनत और लगन के साथ चलते रहते, 

बिना थके बिना रुके वो दिन रात परिश्रम करते हैं , 


आशा ,जुनून और परिश्रम का हथियार लिए

अपने सपनों के आत्मबल को खाद से सींचते हैं ,


आगे बढ़ हर ख्वाब को पूरा कर इस दुनिया में ,

एक चमकता सितारा बनकर हमेशा चमकते हैं ,


तूफानों में भी पतवार पकड़ सही राह वो चलते ,

हिम्मत और लगन से वो अपने सपनों में जीते हैं!! 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract