STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Romance

2  

Kawaljeet GILL

Romance

सपना सच हुआ

सपना सच हुआ

1 min
341

सपना मेरा सच हुआ जब तू आया मेरे जीवन में

दोस्ती का हाथ बढ़ाया मेरी और मुझे जीने की नई राह दिखाई,

भटक रही थी अंधेरो में जिंदगी रोशनी की किरणों से परिचय कराया,

मेरी परछाई बनकर मेरे साथ चला तू,

मेरी प्रेरणा बन गया तू हमेशा के लिए,

नए नए ख्वाब दिखाए तूने नई नई चाहतें जगायी मन मे,

ख्वाब नहीं तू हकीकत है 

ख्वाब होता तो टूट जाता बिखर जाते हम ।


सपना मेरा सच हुआ तुझसे एक अनोखा रिश्ता जोड़कर,

जो तोड़ना चाहे भी कोई तो तोड़ ना पाए कभी,

माना इस रिश्ते को हमने दोस्ती का नाम दिया,

पर ये रिश्ता है प्यार है ये बन्धन है जन्मों जन्मों का,

राधा और कान्हा सा रिश्ता हमारा जो अमर रहेगा हर युग में ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance