STORYMIRROR

Kishan Negi

Romance Classics Fantasy

4  

Kishan Negi

Romance Classics Fantasy

सफर सुहाना ज़िन्दगी का

सफर सुहाना ज़िन्दगी का

1 min
298

सफ़र ज़िन्दगी का कितना सुहाना लगता है 

इसके ईश्क में हर शख़्स दीवाना लगता है 

हर पल ख़ुशी महकती है जिसके आंचल में

मानो बचपन का कोई यार पुराना लगता है


जिसके आने से हसरतों की बरसात होती है

रात के मौन सन्नाटे में चांदनी रात होती है

दिल से दूर चला गया है तो कोई ग़म नहीं 

मगर आज़ भी उससे दिल की बात होती है 


सफ़र में आज़ कोई हमसफर मिल गया है

आंगन में मुरझाया कोई फूल खिल गया है

बहुत मीठी-मीठी बातें करता है ये मनचला 

थमा कर हाथ में अपना टूटा दिल गया है 


जिसकी उम्मीद न थी आज़ वही हो गया है

चुपके से चितचोर मेरी बाहों में सो गया है 

कोशिश तो बहुत की दिल की कुछ बात करूं

आंखें बंद करके अपनी दुनियाँ में खो गया है


वक्त से पहले पगला जाने की बात करता है 

उसकी रोशनी में अंधेरे का साया भी डरता है

जिंदगी का सुहाना सफ़र तो ढल जायेगा कल

मगर कोई है जो आज़ भी उस पर मरता है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance