सफलता
सफलता
उठो साथियों
कब तक सोते रहोगे
और संगी-साथी
दौड़ रहे हैं
मंजिल की चाह में
और आप सो रहे हैं
खर्राटे मारते हुए ।
कौन कहेगा आपको
जागने का
कौन देगा सहारा
जागना भी आपको है
दौड़ना भी आपको है ।
जागो बंधुओं जागो
खुद को सम्भालो
और हो जाओ रवाना
उस दिशा में
जहाँ
अंधेरे से आगे है
आपकी मेहनत से मोहित
राह तकती रोशनी
जो आपके अंतस में
भरेगी रश्मियाँ उजास की
आपकी झोली में डालेगी
खुशियाँ सफलता की
जागो बंधुओं जागो ।।
