STORYMIRROR

Anita Sharma

Tragedy Inspirational

3  

Anita Sharma

Tragedy Inspirational

स्पेशल दिवाली

स्पेशल दिवाली

1 min
203

शादी के पच्चीस साल बाद घर में किलकारी गूंजी

फिर भी दादी के मुंह पर छाई थी मायूसी

इतने सालों बाद खुशी आई

 पर एक बेटी बेटे सी खुशी न दे पाई।

पर बेटी की मां बहुत खुश थी क्योंकि

इतने सालों बाद धनतेरस वाले दिन घर में 

लक्ष्मी जो पधारी थीं।

मां पापा के लिए वो एक अनमोल घड़ी थी

इसलिये उस बार घर में दीवाली स्पेशल मनाई थी।

उस नन्ही के मासूम चेहरे को देख

 दादा दादी के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई।

खुशी खुशी वो उसे घर का उजयारा बता गईं।

तब से उस घर में हर दीवाली स्पेशल थी,

क्योंकि बिटिया ने पढ़ लिख कर

चारों ओर अपने परिवार की ख्याति फैलाई थी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy