STORYMIRROR

Umesh Shukla

Fantasy Inspirational

4  

Umesh Shukla

Fantasy Inspirational

संतुलित रहें सदा जज्बात

संतुलित रहें सदा जज्बात

1 min
233

जीवन कथा में शुमार

हैं यादों के पन्ने अनेक

कुछ यादें सुखदायी तो

कुछ मन मंद करें विशेष


सुख और दुख दोनों से

हर व्यक्ति होता दो चार

पर सुख औ सफलता का

हर व्यक्ति होता तलबगार


आत्मबल में वृद्धि को सब

करते हैं ईश्वर का आराधन

प्रभु की कृपा से ही मिलते

सबको आवश्यक संसाधन 


हे प्रभु मुझ पर कृपा दृष्टि

बनाए रखना दिन और रात

जीवन सफर में आगे बढ़ता

रहूं, संतुलित रहें सदा जज्बात।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy