STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Fantasy

4  

Kawaljeet GILL

Fantasy

प्यार बर्बाद कर देता है

प्यार बर्बाद कर देता है

1 min
578

तुमसे मोहब्बत भी की दिल से

और दोस्ती भी निभायी दिल से

माना कि तुमने हमको हर पल ज़िद्दी दोस्त समझा

लेकिन एक बार जरा अपने दिल से पूछते जनाब तो

तुमको तुमारे हर सवाल का जवाब भी मिल जाता

तुमको जवाब देने की आदत नहीं थी

मेरे सवालो की हम तो हर जवाब दे ही देते थे


आधी अधूरी बातें कभी लिखते नहीं थे हम 

फिर ये क्या हो गया हमको जो हर

बात हम अधूरी छोड़ने लग गए

तेरे दिए धोखो ने हमको तोड़कर रख दिया है

लिखने का वो हुनर अब कहीं खो सा गया है 

बहुत ढूंढा हमने अपने हुनर को नहीं मिला

कहीं वो अब हमको 


जानते है सब को हमसे उम्मीदे बहुत है

पर ना जाने अब कोई एहसास होता नहीं

लिखने की कोई चाहत होती नहीं

जिस तरह अपनों ने साथ छोड़ा

हमारी यह कला भी हमसे जुदा हो गयी है


दिल हर पल अब सोचता है कि क्या

ये ही प्यार होता है 

जो दिलों को आबाद तो करता ही है

पर बर्बाद भी कर देता है

काश ऐसा हो कि दुनिया में बस प्यार ही प्यार हो

गमों का नामोनिशान ना हो

तब ये दुनिया भी कितनी हसीन

और खूबसूरत हो जाएगी।


এই বিষয়বস্তু রেট
প্রবেশ করুন

Similar hindi poem from Fantasy