STORYMIRROR

Goldi Mishra

Inspirational

4  

Goldi Mishra

Inspirational

संकल्प पथ

संकल्प पथ

1 min
266

उत्तम आदर्शों का नव चित्रण हैं,

कल को पुनः रचने का नव संकल्प हैं।

धूमिल सी राह,

किस ओर किस डगर गुम युवा हुआ,

वो संकल्प धुंधले हो चले,

कल के रचायता अंधेरे की कोख में मौन हो चले,

ये स्वप्न किसी का ना था,

ये धुंधला सा कल किसी की चाहत ना था,


उत्तम आदर्शों का नव चित्रण हैं,

कल को पुनः रचने का नव संकल्प हैं।

नित नए पाखंड देखे हैं,

मैने बदलाव की इस राह पर कमज़ोर जज़्बे देखें हैं,

संदेश लिखना हैं ये युवा के नाम,

ना बुझने देना कभी क्रांति की मशान,

भंग करो इस निंद्रा को,

नमन करो अपने लक्ष्य को,


उत्तम आदर्शों का नव चित्रण हैं,

कल को पुनः रचने का नव संकल्प हैं।

युवा के हाथ हैं कलम कल को लिख देने की,

निश्चल अटल युवा की तस्वीर कहां विलुप्त हुई,

इतिहास में विख्यात हैं गाथा वीर सपूतों की,

जिन सपूतों ने हिंद के लिए प्राणों की आहुति दे दी,

पथ भ्रष्ट हुआ,

या संकल्प पथ धूमिल हुआ,


उत्तम आदर्शों का नव चित्रण हैं,

कल को पुनः रचने का नव संकल्प हैं।

युवा का कर्तव्य प्रश्नचिनिःत क्यूं हुआ,

अपने मूल आधार से युवा क्यों अभिज्ञ हुआ,

पुनः प्रवाहित होने दो धारा नव विचारों की,

उठो युवा तय करों ये यात्रा उज्वल प्रकाश की,

पुनः विचारों अब अगला पड़ाव क्या होगा,

बदलाव की इस यात्रा का गंतव्य नया कल होगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational