STORYMIRROR

VanyA V@idehi

Inspirational

4  

VanyA V@idehi

Inspirational

दोस्त अब दुश्मन बन गए हैं

दोस्त अब दुश्मन बन गए हैं

1 min
45


कल तक जो भी दोस्त थे 

अब वो दुश्मन बन गये हैं। 

जो खाते थे कसमें यारों

सदा साथ निभाने की। 

जरा सा वक्त क्या बदला 

की बदल गये ये सब। 

और छोड़कर साथ मेरा

चले गये कही और।। 


जो अपने स्वार्थ को तुम

रखोगे जब साथ अपने। 

तो कोई भी निष्ठावान

नहीं पूरा करने देगा। 

और तेरे चेहरे को भी

नहीं पसंद करेगा। 

और तेरे से दूरी भी

सदा बनाये रखेगा।।


समय ही अपने और

दोस्तों की परख कराता है। 

और वर्षों के रिश्तों का 

एहसास करता है। 

जो साथ दे बुरे वक्त में 

वो ही अपने कहलाते है। 

और जो साथ छोड़ जाये

वो अपने होकर भी पराये है।। 


जिंदगी की सच्चाई को

समझना जरूरी है। 

सम्मान देना और लेना

स्वयं पर निर्भर है। 

किसे साथ रखे और 

किसे दूर करें। 

और जिंदगी के लम्हों को

तुम स्वयं ही जीओ।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational