STORYMIRROR

Ravi Purohit

Drama

3  

Ravi Purohit

Drama

सनकी बूढ़ा पेड़

सनकी बूढ़ा पेड़

1 min
386

कौन रूपसी है

जिसने योगी का मौन

वाचाल बनाया


व्यंग्य की धार

और तल्ख अंदाज़ के लिए ख्यात

तपते सूरज के ताप को

रिमझिम फुहार

प्यार की मनुहार

रुनझुन तान बनाया


सुनो उर्वशी !

इतना आसान नहीं है 

इस हठी बूढ़े

सनकी ऋषि को संभालना

अब भी लौट जाओ।


पीले खड़खड़ पत्तों में

हरियाता पान

बेहद कड़ा होता है !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama