रंग मुबारक
रंग मुबारक
1 min
281
सबको अपने
रंग मुबारक
सबको अपने
ढंग मुबारक,
थोड़ा प्यार
कुछ जंग मुबारक
होली का
हुड़दंग मुबारक ।
अंग सलामत
भंग मुबारक,
टंग सलामत
चंग मुबारक
संग सलामत,
अंग मुबारक
होली का
हुड़दंग मुबारक ।
छल मुबारक
कल मुबारक
फल मुबारक,
जल मुबारक
स्वांग कोई ना
पकड़ में आए
होली का
दंगल मुबारक।