STORYMIRROR

LALIT MOHAN DASH

Abstract Horror Inspirational

4  

LALIT MOHAN DASH

Abstract Horror Inspirational

संजीवनी

संजीवनी

1 min
261

आपको कुछ अच्छा नहीं लग रहा है

काफी उदास हो !

ब्लड प्रेसर के वारे में सोच रहे हो ?

डायबिटीज भी बढ़ने लगा है 

और भी बहुत कुछ है .......!!


जो भविष्य में हार्टस्टोक कर सकता है

पर यार ये सब तो आजकी होटल सभ्यता

की देन है ,वो हमारे साथ साथ ही रहेगा

कभी पीछा नहीं छोड़ेगा ,अंतिम सांस तक


तो फिर इतना सोचना क्या ?

उसके साथ लड़कर जीना है हमें,और

जो भी हो नीला आसमान को छूना है हमें


इसीलिए बिल्कुल डरो मत !

एक कहावत है जो डरेगा वही मरेगा

मरने के बहुत पहले जिंदा लाश हो जाएगा


तो फिर यार ! एक सुझाव है मेरे पास

आप चुपचाप कहीं बैठ कर सुरीला संगीत सुनो

लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाओ

उनसे दोस्ती करो ,

अपनी खुशी और दर्द बांटो 


या फिर एक सुंदर सी कविता पढ़ो

उसे दिल में महसूस करो


देखोगे आप बिल्कुल ठीक हो जाओगे

मुझे पक्का यकीन है संगीत और कविता में

वो संजीवनी है

जो आपको पूरी तरह ठीक कर देगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract