STORYMIRROR

Goldi Mishra

Romance Others

4  

Goldi Mishra

Romance Others

सम्मान तेरे लिए....

सम्मान तेरे लिए....

1 min
302

दिल में तेरा वो कोना आज भी खाली है,

इन आंखों में तेरे लिए वो सम्मान वो प्यार आज भी है !!

आंखों में एक सम्मान था उनके लिए,

थोड़ा प्यार थोड़ा एतबार था उनके लिए,

दिल में एक खास जगह है उनकी,

जिंदगी की किताब में एक कहानी है उनकी भी,


दिल में तेरा वो कोना आज भी खाली है,

इन आंखों में तेरे लिए वो सम्मान वो प्यार आज भी है!!

किस्सा है वो मै फसाना हूं एक,

मेरी रातों की खामोशी में वो शोर है एक,

साथ थे कभी हम पर आज बेहद दूर है,

दिल दोनो के थोड़े थोड़े मजबूर है,


दिल में तेरा वो कोना आज भी खाली है,

इन आंखों में तेरे लिए वो सम्मान वो प्यार आज भी है,!!

हालात कुछ ऐसे हो गए,

थोड़े से तुम अपने थोड़े से तुम गैर हो गए,

अब क्या वाजिब क्या खामखां है,

ना खबर है हमे कहां ज़मीन कहा आसमान है,


दिल में तेरा वो कोना आज भी खाली है,

इन आंखों में तेरे लिए वो सम्मान वो प्यार आज भी है!!

तेरा दी झुमकी और छल्ला,

तेरा दिया हर एक लम्हा,

हर चीज़ खूबसूरत है,

हर चीज़ में तू तेरी मोहब्बत है,


दिल में तेरा वो कोना आज भी खाली है,

इन आंखों में तेरे लिए वो सम्मान वो प्यार आज भी है!!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance