STORYMIRROR

Twinckle Adwani

Action Inspirational

4  

Twinckle Adwani

Action Inspirational

समझदारी

समझदारी

1 min
398

कुछ तुम मानो

कुछ मैं समझूं

जीवन की आपाधापी में चले

कभी खुशी कभी गम मिला

एक दूसरे को ना छोड़े हम 

कुछ सपने मैंने छोड़े 

कुछ ख्वाहिशें तुमने तोड़ी

कुछ फैसले गलत मैंने लिए

कुछ फासले तुमने गढ़े

दिन महीनों सालों बीत गए

कभी टोका कभी रोका

कितने अपनों से मिला धोखा 


तुम्हारी मेरी उम्र बस यूं ही बीत गई

जीवन की गाड़ी घिस गई

विचारों सपनों का कहां फसाना है।

बीते लम्हों को न वापस आना है ।

समझदारी का नाम देकर 

जीवन की गाड़ी खीच गई 

बस समझदारी कहकर 

जीवन की गाड़ी यूं ही ...



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action