STORYMIRROR

adarsh shukla Vibhu

Action Inspirational Others

4  

adarsh shukla Vibhu

Action Inspirational Others

डॉक्टर

डॉक्टर

1 min
72

उलझी कड़ियां हो

मुश्किल घड़ियां हो 

बेशर्त तुम्हारे साथ है

डॉक्टर एक शब्द नहीं जज़्बात है


त्योहार है, रविवार है,

या कर्फ्यू वाला बाज़ार है

खुद की तबीयत ठीक नहीं

या घर पे कोई बीमार है


धर्म के दंगे हो, 

या हादसा सड़क का

कोरोना जैसी बीमारी हो

या हल्का बुखार हो


बिना ये पूछे 

कि तुम्हारा सर कहा झुकता है 

हम इलाज के लिए तैयार है


आज जिंदगी मौत का अहसास लिए

अस्पतालों में पड़ी है

जिस बीमारी से आप तर गए है

वो हमारे सामने खड़ी है


पर ना डरेंगे ना झुकेंगे 

ना लौट के घर जाएंगे

हम इस वादे के साथ है

डॉक्टर एक शब्द नहीं जज़्बात है


उलझी कड़ियां हो

मुश्किल घड़ियां हो

बेशर्त तुम्हारे साथ है

डॉक्टर एक शब्द नहीं जज़्बात है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from adarsh shukla Vibhu

Similar hindi poem from Action