STORYMIRROR

Sumit. Malhotra

Abstract Action Classics

4  

Sumit. Malhotra

Abstract Action Classics

तीज और झूले।

तीज और झूले।

1 min
150

शीर्षक: - तीज और झूले। 

 देखो सावन में आया तीज का त्यौहार, 

आओ सखियों हम सब हो जाएँ तैयार। 

मिलकर हम सब नाचें और गीत मधुर गुनगुनाएँ, 

उमंग और आनंद से तीज मनाएँ। 

 झूले झूलकर आओ मस्ती में खो जाएँ, 

मिलकर आज सब घेवर खाएँ। 

जब ये त्यौहार है मौज मस्ती का, 

तो सखियों संग क्यों ना धूम मचाएँ। 

 मेहंदी सभी को लगाएँ और खुद भी लगवाएँ, 

नए वस्त्र धारण करें और खुशी से फूले नहीं समाएँ।

 जैसे बारिश में मस्त होकर मोर नाचता, 

हम सब भी उसी तरह नाच-गाकर सावन का ये

 त्यौहार मनाएँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract