STORYMIRROR

Bhawna Kukreti Pandey

Abstract

4  

Bhawna Kukreti Pandey

Abstract

सीढ़ियां

सीढ़ियां

1 min
363


दो तरह से होती हैं

जो नीचे भी जाती हैं

और ऊपर भी।


कुछ बस

सीधे सीधे चलती जाती हैं

कुछ घूमते घुमाते हुए

जाती हैं।


इनपर

कभी दबे पांव

कभी कूदते फांदते

शोर मचाते सिर्फ

पैर ही नहीं चलते जाते

इनपर चलती है सोच

हमारी भी

कभी इनपर चोट करते,

इनको दबाते हुए,

कभी इन सीढ़ियों पर

अपनी पकड़

बनाये रखते हुए

इंसानी सोच सब कुछ

अपने हिसाब से

चाहती है

इसलिए इन सीढ़ियों पर

अपना हर्ष दिखाती

रोष जताती

बेढंगे से करतब

दिखाती जाती है।

लेकिन इन सब

चढ़ने उतरने की

मूर्त अमूर्त गतिविधियों में

किसी भी सीढ़ी को

कभी कोई फर्क

नहीं पड़ता

न वे प्रतिकार करती है

किसी भी सोच का,

उन्हें पता रहता है

उनके इस तरह से बने रहने,

होने का कारण।


ये चढ़ाती

उतारती, घूमती-घुमाती

सीढ़ियां जानती है

वे दैव लिखित गंतव्य का

मार्ग मात्र हैं।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract