STORYMIRROR

Bhawna Kukreti Pandey

Romance

4  

Bhawna Kukreti Pandey

Romance

शुक्रिया

शुक्रिया

1 min
442

मैं कंकर सी ,

खुरदुरी सख्त और बेढंगी

तुमने सीपी सा

अपनाया।

कोमल 

अन्तस को मैने

जाने-अनजाने आहत

कर बिखराया।

लेकिन तुमने फिर भी

मेरी ग्लानि 

को अपने उदात्त 

स्वभाव से

नगण्य बनाया।

तुमने ही

अथक प्रयासों से 

मुझ कंकर को

सच्चे मोती सा

चमकाया।

मेरे प्रिय 

शुक्रिया, शुक्रिया, शुक्रिया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance