STORYMIRROR

lalita Pandey

Classics Inspirational

4  

lalita Pandey

Classics Inspirational

शिक्षक

शिक्षक

1 min
512

सिखायें जो नीति का पाठ 

वो शिक्षक कहलाये 

करें जो नैतिक मूल्यों का बीजारोपण

 वो शिक्षक कहलायें। 


पाठ्य-पुस्तकों को रख दरकिनार

 जो जीवन रूपी मंत्र बतलाएँ 

वो भी शिक्षक कहलायें। 

हर मुश्किल-बाधा में संग तुम्हारे 

जो अड़ जाए 

वो शिक्षक कहलाये। 


संस्कारों की नींव में

 एक ईट जो रख पायें 

वो शिक्षक कहलायें। 

जो साथ तुम्हारे बैठ कर

 हर पल तुम्हें समझायें 

वो माँ भी शिक्षक कहलाये। 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Classics